पीलीभीत , अक्टूबर 10 -- पीलीभीत जिले में शनिवार दोपहर बारह बजे पतावोझी गांव के पास खेत में बाघ ने किसान महेंद्र पाल पर हमला कर घायल कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार घायल महेंद्र (22) ने जान बचाने के लिए शोर मचाया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और शोर करके महेंद्र को बाघ के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर घायलावस्था में महेंद्र को तुरंत 108 एंबुलेंस से पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची।
ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल और उसके आस पास का क्षेत्र बाघों की आवाजाही के लिए संवेदनशील है। 12 नवंबर 2025 को इसी जगह पतावोझी निवासी 45 वर्षीय छोटे लाल पर बाघ ने हमला किया था। नवदिया गांव के एक किसान की भी यहीं बाघ के हमले में मौत हुई थी।
डीएफओ भरत कुमार ने घटना की पुष्टि की है,पर यह हमला बाघ ने किया इस वन विभाग को संतुष्टि नहीं है। डीएफओ ने कहा कि वे इस घटना की जांच कराएंगे। जांच में यह स्पष्ट होगा कि हमला किसने किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित