पीलीभीत , मई 25 -- पीलीभीत में 'धर्म बदलो, सरकारी नौकरी और सुंदर लड़की पाओ' कहकर धर्म परिवर्तन का लालच देने वाले ईसाई प्रचारक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर आरोप है, वह लोगों को अवैध रूप से धर्म बदलने के लिए प्रेरित कर रहा था। जब आरोपी का लोगों ने विरोध किया तो उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित