पीलीभीत , अक्टूबर 03 -- पीलीभीत में शनिवार शाम बजे गजरौला कलां 730 नेशनल पर बाइक सवार नवविवाहिता की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

दंपती रिश्तेदारी में श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मलित होने जा रहे थे। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाकरने वाले डंपर को सीज कर लिया गया है। चालक की खोज की जा रही है। दुर्घटना में घायल जगदीश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। उनकी पत्नी मधुमति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है।

थाना गजरौला पुलिस के अनुसार सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र के दहगला गांव निवासी जगदीश की शादी अब से छह माह पूर्व 28 साल की मधुमति से हुई थी। शनिवार शाम जगदीश पत्नी को बाइक पर बैठाकर गजरौला कलां थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार पीलीभीत खुटार एन एच 730 पर बिठौरा कलां के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। मधुमति 28 बर्ष की सड़क पर गिरकर डंपर के पहिए की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जगदीश भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची गजरौला थाना पुलिस ने घायल जगदीश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। मधुमति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार शादी के मात्र छह महीने ही अभी हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित