पीलीभीत , अक्टूबर 13 -- पीलीभीत के पूरनपुर नगर के बमनपुरी मोहल्ले में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लग जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोग झुलस गए। इस घटना में दो वर्ष की मासूम की जल कर मौत हो गई।

पूरनपुर कोतवाली प्रभारी पवन पांडे के अनुसार पूरनपुर नगर के बमनपुरी मोहल्ले में नरेश जोशी के घर पर पूर्वान्ह दस बजे खाना बनाते समय हुई। आग की चपेट में आकर नरेश जोशी, उनके बेटे वासु (14), बेटी माही (9) और पत्नी ज्योति झुलस गए। पड़ोसी सागर जोशी की घर खेलने आई दो वर्षीय बेटी विष्टी की आग में झुलस कर मौत हो गई।

आसपास के लोगों की सूचना पर अग्निशमन विभाग और अधिकारी फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पुरनपुर ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित