आगर-मालवा , मार्च 11 -- उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 12 मार्च गुरुवार को मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वह इस दौरान सर्व सिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर जाएंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री मौर्य 12 मार्च को प्रातः 10 बजे जिले के नलखेड़ा पहुंचकर यहां स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे स्थानीय भ्रमण भी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित