चंडीगढ़ , मई 16 -- चंडीगढ़ में बद्रीनाथ के ज्योतिर्मठ स्थित शंकराचार्य मठ के प्रमुख महंत वशिष्ठ ब्रह्मचारी पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज कराने पहुंचे थे, जहां चोरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

महंत अपनी घुटनों के इलाज के लिए पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के शनिवार को न्यू ओपीडी पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। इलाज के बाद लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला।

चोर कार से नकदी, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और करीब 27 हजार रुपये नकद शामिल हैं। इसके अलावा आश्रम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हो गए।

महंत ने बताया कि पैसे और बैंक दस्तावेज चोरी होने से अब उनके पास इलाज के लिए भी धनराशि नहीं बची है। एटीएम कार्ड चोरी होने से उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित