मुंबई , जुलाई 29 -- पीएसबी एलायंस और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने पीएसबी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर पंजाब नेशनल बैंक को ऋण साझेदार के रूप में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

उद्यमों को व्यावसायिक कर्ज उपलब्ध कराने वाले एकीकृत डिजिटल ऋण प्लेटफॉर्म पीएसबी एक्सचेंज और देश के तीसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पीएनबी की इस साझेदारी के बारे में बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके जरिए पीएनबी अब पीएसबी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के माध्यम से योग्य उधारकर्ताओं को डिजिटल सप्लाई चेन फाइनेंस समाधान उपलब्ध कराएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित