चंडीगढ़ , जून 04 -- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान ये पुरस्कार हरियाणा सरकार की ओर से ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव एवं यूएचबीवीएन तथा डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने प्राप्त किए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 31 मार्च 2027 तक 2.22 लाख घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलें लागू की गई हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित