पंचकूला , अगस्त 04 -- ्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजी: एमबीवाई) के तहत रूफटॉप सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने नेट मीटर और लोड बढ़ाने के लिए आवश्यक ऑटो चेंज डिवाइस (एसीडी) की लागत पहली बिजली बिल में जमा करने का विकल्प दिया है। निगम ने इस संबंध में 28 जुलाई, 2026 को बिक्री निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों के अनुसार, योजना के तहत आवेदन करने वाले उपभोक्ता अब नेट मीटर और एसीडी की लागत आवेदन के समय एकमुश्त जमा कर सकते हैं या फिर रूफटॉप सोलर संयंत्र के चालू होने के बाद आने वाले पहले बिजली बिल में इसका भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा प्रस्तावित सोलर संयंत्र की स्वीकृत क्षमता तक लोड वृद्धि के मामलों में उपलब्ध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित