पटना , अक्टूबर 26 -- ड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा इलाज के खर्च की चिंता से मुक्त कर बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य में पीएम राहत योजना शुरू की गई है।राज्य में आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध 1,268 अस्पतालों (सरकारी/गैर सरकारी) में पीएम राहत योजना के तहत 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। अब तक इस योजना के अंतर्गत लगभग 250 सड़क दुर्घटना पीड़ितों का उपचार कराया जा चुका है।
योजना का लाभ अधिक से अधिक दुर्घटना पीड़ितों तक पहुँचाने के लिए परिवहन विभाग सचिव राज कुमार ने सभी जिलों के जिला पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारियों तथा अन्य संबंधित विभागों एवं हितधारकों को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
योजना के प्रति आम लोगों, अस्पताल प्रबंधन, संबंधित विभागों एवं अन्य हितधारकों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं के माध्यम से योजना के प्रावधानों, उपचार की प्रक्रिया तथा पात्र दुर्घटना पीड़ितों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी साझा की जाएगी। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्वास्थ्य विभाग, अस्पताल प्रबंधन एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित