चंडीगढ़ , मई 01 -- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोग के सदस्य एवं नोडल अधिकारी भूपेंदर चौहान ने बताया कि अब तक करीब 20 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षण में भाग ले चुके हैं, जबकि प्रक्रिया अभी जारी है।
श्री चौहान ने बताया कि 20 से 30 अप्रैल के बीच बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने टेस्ट दिया। पूरी प्रक्रिया की निगरानी आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह द्वारा लगातार की जा रही है और अन्य सदस्य भी रोजाना व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित हो रहा है।
टेस्ट के सफल संचालन के लिए करीब 250 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम, पुलिस, अग्निशमन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और नगर निगम के कर्मचारी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित