नयी दिल्ली , सितंबर 17 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर यहां प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएमएल) में उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की झलक देखने को मिली।

प्रधानमंत्री संग्रहालय में कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को "सेवा दिवस: सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष" शीर्षक से एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस प्रदर्शनी में श्री मोदी के मन की बात से संबंधित विषयों और विचारों से प्रेरित चित्रों की आकर्षक प्रदर्शनी देखने को मिली। इसके साथ ही यहाँ पर विशेष प्रकार की 3डी कला वाली श्री मोदी की तस्वीर, "द मैन एंड हिज मिशन" नाम से डाक टिकट और संग्रहालय के तोशाखा से चयनित वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया था।

इस मौके पर पीएमएमएमएल के निदेशक अश्विनी लोहानी ने कहा, "पीएमएमएल नियमित रूप से भारतीय प्रधानमंत्रियों का जन्मदिन मनाता है। मौजूदा प्रधानमंत्री का जन्मदिन समारोह होने के नाते यह कार्यक्रम अवधारणा और डिज़ाइन में अद्वितीय था और इसने बहुत सारे लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित