पिथौरागढ़ , मई 16 -- उत्तराखंड की पिथौरागढ़ पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की आरोपी महिला को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में थाना थल के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज पवन विहार बिण निवासी मीना देवी ने उनके पुत्र को नौकरी दिलाने के नाम पर Rs.2.5 लाख की ठगी कर ली। इस मामले में थाना थल में धारा 420 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके बाद महिला फरार हो गई। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और कई बार सम्मन जारी होने के बावजूद आरोपी महिला न्यायालय में उपस्थित नहीं हुई, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित