पिथौरागढ़ , अक्टूबर 17 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित जिला कारागार में बंदियों के कौशल विकास और पुनर्वास के उद्देश्य से शनिवार से उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसके तहत बंदियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे व्यावसायिक हुनर सीखकर भविष्य में स्वरोजगार से आजीविका कमा सकें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड शासन के उद्योग निदेशालय के तत्वावधान में यह कार्यक्रम उपलब्धि सामाजिक एवं स्वैच्छिक समिति, पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ की सचिव मंजु देवी रहीं। इस मौके पर जिला कारागार अधीक्षक अनुभव त्रिपाठी, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत, समिति के अध्यक्ष अरविन्द ज्याला सहित कार्यक्रम संचालन से जुड़े सदस्य और अन्य अतिथि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित