पटना, सितंबर 08 -- बिहार के गयाजी में आगामी पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 के पावन अवसर पर पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं के लिए आवासन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला इस वर्ष 25 सितम्बर, 2026 से प्रारम्भ होकर 10 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा। इस अवसर पर देश-विदेश से लाखों तीर्थ-यात्री गयाजी पहुँचकर अपने पितरों की आत्मा की शान्ति के लिये तर्पण करते हैं।

पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को इस मेले से संबंधित सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निदेश दिए हैं।

सचिव ने बताया कि गया जी केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र ही नहीं, बल्कि बिहार की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण धरोहर स्थल भी है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन गया जी की वैश्विक धार्मिक पहचान को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित