शिवपुरी , अप्रैल 01 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के अनुविभागीय मुख्यालय पिछोर में आज बुधवार शाम तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे क्षेत्र में फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार पिछोर तथा आसपास के क्षेत्रों में भी वर्षा दर्ज की गई है। अचानक बदले मौसम के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित