श्रीगंगानगर , सितम्बर 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में बाजूवाला-सलेमपुरा लिंक मार्ग पर बुधवार को सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के टकराने से एक महिला ओर एक बुजुर्ग की मौत हो गयी जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुकलावा थाना क्षेत्र के चक 85 और 67-एलएनपी के निवासी एक ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार रामदेवरा रामसा पीर के दर्शन करने गये थे। वहां से वापस आते समय सुबह पांच बजे पिकअप सड़क किनारे खराब खड़े एक ट्रक से टकरा गयी। घटना में पिकअप में सवार कश्मीरसिंह (75) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गये। घायलों को रायसिंहनगर और श्रीकरणपुर के सरकारी अस्पतालों में ले जाया गया। श्रीगंगानगर भेजे गये घायलों में परमजीत कौर (45) की मौत गयी।
घायलों में हरमीतसिंह (45), जनरलसिंह (55), अमनदीप कौर (16), पंकज (25), करण (18) और चार- पांच अन्य शामिल है। इनमें पांच के ज्यादा चोटे लगी हैं। उनको श्रीगंगानगर भेजा गया है जहां इन घायलों का श्रीगंगानगर में इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित