भीलवाड़ा , फरवरी 06 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 148-डी पर शुक्रवार को एक पिकअप के बेकाबू होकर सड़क किनारे पुलिया से टकराने से एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल महिला जयनगर की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि पिकअप वाहन का चालक कटार का निवासी है। अंटाली से खेजड़ी के बीच हुए इस हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस द्वारा दोनों घायलों को गुलाबपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित