संभल , अक्टूबर 22 -- उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बबराला क्षेत्र में पिकअप गाड़ी के टक्कर मार देने से घर के बाहर सफाई कर रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ग्राम जिजोड़ा निवासी रामस्वरूप की पत्नी रूपवती (65) बृहस्पतिवार को घर के बाहर सीढ़ियों की सफाई कर रही थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रूपवती को टक्कर मार दी। पिकअप वाहन के टक्कर मार देने से घायल हुई रूपवती की मौत हो गई। पुलिस ने रूपवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित