जयपुर , अप्रैल 24 -- केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को राजस्थान में चूरु जिले के सालासर में बालाजी मंदिर में दर्शन किए।
श्री पासवान ने मंदिर में पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्हें पुजारी परिवार ने मंदिर में पूजा अर्चना कराई और बालाजी का चित्र एवं दुपट्टा भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान सत्यप्रकाश पुजारी, जीतमल शर्मा, यशोदा नंदन पुजारी तथा अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित