भरतपुर , मार्च 10 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग में मंगलवार को मुख्य डाकघरों एवं पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकी झूठी निकली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के कई जिलों के साथ भरतपुर संभाग के भरतपुर, धौलपुर एवं सवाईमाधोपुर में मुख्य डाकघरों और पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद पुलिस एवं प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने गहन तलाशी ली लेकिन किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित