चंडीगढ़ , सितंबर 08 -- चंडीगढ़ कांग्रेस को आज उस समय मजबूती मिली जब पार्षद रामचंद्र यादव और पंजाबी अभिनेत्री अदिति आर्या ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।
कांग्रेस में शामिल होने के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में रामचंद्र यादव और अदिति आर्या ने कांग्रेस की विचारधारा के साथ काम करने की बात कही। एचएस लक्की ने कहा कि नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इससे जमीनी स्तर पर कांग्रेस का आधार भी और मजबूत होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित