भरतपुर , जुलाई 12 -- राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में पार्वती नदी की रपट से शनिवार को लापता हुए एक सरकारी शिक्षक का शव रविवार को बरामद कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों बताया कि मृतक की पहचान सहजपुर निवासी शिक्षक शंकरलाल के रूप में हुई है जो शनिवार को शाहपुरा स्थित विद्यालय से ड्यूटी पूरी करके मोटर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। रांडोली स्थित पार्वती नदी की रपट पार करते समय वह तेज बहाव की चपेट में आकर बह गये।

घटना के बाद उनकी मोटर साइकिल और मोबाइल फोन रपट पर लावारिस हालत में मिले थे। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित