, Aug. 7 -- कार्यक्रम के दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि युवा पार्टी संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने संगठन की मौजूदगी को हर पंचायत और प्रत्येक मतदान केंद्र तक मजबूत करने का आह्वान किया।
श्री कुशवाहा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और निशांत कुमार के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय का नया अध्याय देखा है और अब इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना युवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि 'युवा' एक ऐसी वायु की गति के समान होता है, जिसे कोई रोक नहीं सकता है। उसी प्रकार यदि युवा संकल्प ले लें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि युवा जदयू की सक्रिय उपस्थिति हर पंचायत और हर बूथ तक सुनिश्चित होनी चाहिए। युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता ही पार्टी को नई शक्ति प्रदान करेगी तथा आने वाले समय में जद (यू) को नई सफलताओं के शिखर तक पहुँचाएगी।
इस अवसर पर युवा जदयू नेता प्रशांत पटेल ने कहा कि संगठन नीतीश कुमार और निशांत कुमार के नेतृत्व में काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि युवा इकाई नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी को मजबूत करेगी तथा कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को सक्रिय रूप से जनता तक पहुंचाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित