छपरा , अगस्त 21 -- बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में परिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मलखाचक गांव निवासी जितेन्द्र साह की पत्नी संध्या देवी(29)का अपने घर के सदस्यों से विवाद चल रहा था, जिससे उत्पन्न अवसाद की वजह से उसने अपने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित