अलवर , सितम्बर 17 -- राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में अचलपुरी गांव में पारिवारिक जमीन के विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव मालाखेड़ा अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल सिंह का अपने परिवार के लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद था। परिजनों के मुताबिक इसी विवाद के चलते कमल सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद में था। गुरुवार दोपहर बाद उसने गांव में स्थित खेत में बने एक कुएं में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित