बालोतरा , सितंबर 01 -- राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को बालोतरा जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अणदाणियों की ढाणी में गोरधन राम कड़वासरा की मूर्ति का अनावरण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पायलट ने श्री कड़वासरा के सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को याद किया और उन्हें नमन किया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, मध्यप्रदेश प्रभारी एवं विधायक हरीश चौधरी, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, विधायक रतन देवासी, समरजीत सिंह एवं अभिमन्यु पूनिया, पूर्व विधायक रूपाराम मेघवाल, पदमाराम मेघवाल एवं मदन प्रजापत, बाड़मेर कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी , बालोतरा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा, निवर्तमान प्रधान धोरीमन्ना एवं श्री गोरधन राम कड़वासरा की पुत्रवधु इंदु बाला विश्नोई एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित