जयपुर , जुलाई 18 -- राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयपुर के चाकसू में राजस्थानी महिला सेवा सहकारी समिति में घोटाले को लेकर पीड़ितों के समर्थन में पिछले नौ दिन से अनशन कर रहे पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को शनिवार को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने पन्द्रह दिन में सबंधित सहकारी सितित की जांच कर जमाकर्ताओं को भुगतान करने का आश्वास देने के बाद राजस्थानी महिला सेवा सहकारी समिति के द्वारा पीड़ित महिलाओं और उनके परिवारों को उनका हक तथा मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की मांग को लेकर श्री सोलंकी द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन अनशन आज समाप्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित