तेहरान , अप्रैल 06 -- ईरान का मानना है कि अपने पायलटों को बचाने की आड़ में अमेरिका की कोशिश दरअसल ईरानी यूरेनियम चुराने की एक साजिश हो सकती है, जो पूरी तरह विफल रही।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को ईरानी टेलीविजन चैनल 'एसएनएन' पर प्रसारित बयान में कहा, "इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि यह संवर्धित यूरेनियम चुराने के इरादे से की गयी 'छल कपट से भरी चाल' हो सकती है।"गौरतलब है कि अमेरिकी मीडिया ने शुक्रवार को खबर दी थी कि ईरान में एक 'एफ-15ई स्ट्राइक ईगल' सुपरसोनिक लड़ाकू-बमवर्षक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अमेरिका ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित