भीलवाड़ा , अक्टूबर 06 -- राजस्थान में "माँ, अभी थोड़ी देर में खेल कर लौटते हैं..."-यह कहकर घर की दहलीज लांघने वाले दो मासूमों के कदम हमेशा के लिए थम गए।

सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाशकुमार विश्नौई ने बताया कि दिव्यांशू सोनी उर्फ डुग्गू (10) और रजत जाट उर्फ भुंगड़ा (10) गत चार अक्टूबर को पूर्वाह्न घर से खेलने के लिए निकले थे। जब दोनों देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश की। गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस और विशेष दल लगातार बच्चों की तलाश में जुटे गए थे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को पालड़ी के निकट पानी से भरी खदान में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले। परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया तो उन्होंने पहचान लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित