भीलवाड़ा , मई 29 -- राजस्थान में भीलवाड़ा की शिवनगर बस्ती में लंबे समय से सड़क, पानी और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी से नाराज लोगों ने शुक्रवार को 100 फुट रोड पर चक्काजाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने सुबह बीच सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मटके फोड़कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन कर रहे शिवनगर के निवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से कठिन जीवन जीने को मजबूर हैं। क्षेत्र में न तो पेयजल की सुचारु व्यवस्था है और न ही सड़कों की हालत ठीक है। बिजली कटौती और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन आश्वासन के अलावा अब तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ।

प्रशासन की इसी अनदेखी से नाराज होकर आज क्षेत्रवासियों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित