नयी दिल्ली , अगस्त 12 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पत्रा ने पेपर लीक मामले पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पार्टी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।

श्री पात्रा ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि आज पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने एक अहम फ़ैसला सुनाया। पिछले महीने पंजाब में फ़ार्मेसी अधिकारियों की भर्ती के लिए फ़रीद विश्वविद्यालय (बीएफयूएचएस) ने जो परीक्षा आयोजित की थी, उसको लेकर न्यायालय ने पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ तल्ख टिप्पणी की और पूछा कि आख़िर यह परीक्षा क्यों नहीं रोकी गयी? परीक्षा दोबारा क्यों नहीं होनी चाहिए?। उन्होंने कहा कि न्यायालय परीक्षा पर रोक लगा दी है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब की 'आप' सरकार ने दावा किया था कि सिर्फ़ कुछ गड़बड़ियाँ थीं और जिन्होंने यह गड़बड़ की थी, उन्हें निलंबित कर दिया गया है, लेकिन एक याचिकाकर्ता ने इस पूरे मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और आज न्यायालय ने इससे साफ़ पता चलता है कि पंजाब सरकार जनता को गुमराह करने और झूठ परोसने की कोशिश कर रही थी।

जब पेपर लीक हुआ था, तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बार-बार कहा था कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ है, इससे पता चलता है कि चाहे कांग्रेस हो या 'आप' दोनों के दोहरे मापदंड हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित