पाकुड़ , फरवरी 25 -- झारखंड के पाकुड़ जिले के नगरनवी रेलवे स्टेशन से महज दो सौ मीटर की दुरी पर रेलवे पटरी पार करने के क्रम में एक ही परिवार के तीन सदस्य वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।

रेलवे सूत्रों ने आज बताया कि घटना बीते रात की है। सुचना मिलते ही रेल पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। तीनों शवों की पहचान पाकुड़ जिला मुख्यालय के कालीतल्ला निवासी चन्दन सरदार, रिम्पा सरदार व अर्पिता कुमारी के रूप में हुई है।

रेल पुलिस का कहना है कि चन्दन सरदार उसकी पत्नी रिम्पा सरदार व उसकी दो वर्षीय बेटी अर्पिता कुमारी विक्रमपुर गाँव से अपने रिश्तेदार में यहाँ से पाकुड़ अपना घर लौट रहे थे और इस दौरान रेल पटरी पार करते समय डाउन लाइन में हावड़ा की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से तीनो की घटना स्थल पर मौत हो गयी। आरपीएफ इंचार्जसंजय कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। इधर जीआरपी द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित