जलालाबाद (अफगानिस्तान) , मई 23 -- तोरखम सीमा पर तैनात अफगानिस्तान के क्वारंटाइन अधिकारियों ने पाकिस्तान से तस्करी कर लाये जा रहे 70 किलोग्राम आम जब्त किये हैं।

नंगरहार के कृषि, सिंचाई और पशुधन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इन आमों को पाकिस्तान से शरणार्थियों को अफगानिस्तान ला रहे वाहनों के जरिये अवैध रूप से देश के भीतर लाया जा रहा था।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, नंगरहार के कृषि निदेशक अब्दुल सत्तार मोहम्मद ने कहा कि पाकिस्तान के साथ व्यापारिक आदान-प्रदान निलंबित होने के कारण अब किसी को भी देश में अवैध रूप से कृषि और अन्य उत्पादों को आयात करने की अनुमति नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित