श्रीगंगानगर , जुलाई 01 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस द्वारा नशा तस्करों द्वारा सरकारी जमीन पर किये हुए कब्जों को हटाने की कार्रवाई आज दूसरे दिन भी जारी रही।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बुधवार को बताया कि जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के निकट रंगा सिंह उर्फ़ रणजीत सिंह निवासी नयी बिंजौर द्वारा अतिक्रमण करके बनाये गये पक्के निर्माण को आज ध्वस्त कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने चनविंदर सिंह से 291 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे हेरोइन की आपूर्ति रंगा सिंह ने की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित