लाहौर , अक्टूबर 26 -- पाकिस्तान ने खराब प्रदर्शन के बाद सैम अयूब को वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है। उनकी जगह साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक बयान के अनुसार, 24 वर्षीय अयूब ने मुख्य कोच माइक हेसन से बातचीत के बाद घरेलू क्रिकेट में लौटने का अनुरोध किया, ताकि वे अपनी बल्लेबाजी फॉर्म पर काम कर सकें और अपना आत्मविश्वास वापस पा सकें। इस टूर्नामेंट में सलामी बल्लेबाज अयूब ने अपनी तीन पारियों में 6, 8 और 7 रन बनाए हैं।

बयान में कहा गया है, "सैम के फैसले का सम्मान करते हुए और अपनी मौजूदा फॉर्म के बारे में उनके ईमानदार आकलन की सराहना करते हुए, टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति ने आपसी सहमति से उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।"ट्राई-सीरीज के बाकी मैचों के लिए सैम अयूब की जगह साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल किया गया है। फरहान, जिन्हें हाल ही में टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है, उन्हें शुरुआत में वनडे ट्राई-सीरीज के लिए नहीं चुना गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित