नागौर , मई 14 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में सुरक्षा नीति में ऐतिहासिक बदलाव किए तथा ऑपरेशन सिंदूर जैसा बेमिसाल काम किया हैं और अब अगर पाकिस्तान भारत की तरफ नजर उठाने की जरुरत की तो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा।
श्री सिंह गुरुवार को नागौर जिले के मेड़ता में श्री राव दूदा मेड़तिया की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह सरकार योजना के मामले में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में सुरक्षा नीति में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं और दुनिया को साफ संदेश दे दिया हैं कि अब आंतकवाद के खिलाफ हमारी नीति जीरो टोलरेंस की होगी। हम किसी भी सूरत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्टाइक की गई और इसके बाद वर्ष 2019 में बालाकोट स्ट्राइक में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों को तबाह किया गया और पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद किया गया आपरेशन सिंदूर ऐसा लगता है जैसे इतिहास बदल दिया हो और एक नया इतिहास बनाया गया। श्री सिंह ने कहा कि सेना के जवानों, अधिकारियों एवं तीनों सेनाओं ने जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर किया, भारत के इतिहास में वह बेमिसाल हैं और अब पाकिस्तान शायद भारत पर नजर उठाकर देखने की जरुरत नहीं करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित