लाहौर , जून 06 -- शाहीन शाह अफरीदी (तीन विकेट) के बाद बाबर आजम (40) और शादाब खान (नाबाद 29) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में 49 गेंदें शेष रहते ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने लाहौर की जबरदस्त टर्न वाली पिच पर हिम्मत और धर्य के साथ खेलते हुए 41.5 ओवरों में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मुकाबला और सीरीज अपने नाम की। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। माज सदाकत (27), आगा सलमान (15) रन बनाकर आउट हुये। इसके अलावा अब्दुल समद ने (नाबाद 18) और शादाब खान (नाबाद 29) रनों की जूझारु पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुनमन ने तीन विकेट लिये। नेथन एलिस, मैथ्यू शॉट और मैट रेनशॉ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित