नयी दिल्ली , जुलाई 28 -- भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में तथाकथित विधानसभा चुनाव को मानवाधिकार हनन की हरकतों से ध्यान हटाने की कोशिश करार देते हुए इन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया है और कहा है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख का समूचा इलाका भारत का अभिन्न अंग है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को यहां मीडिया ब्रीफिंग में इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भारत इन दिखावटी चुनावों को स्वीकार नहीं करता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित