हंबनटोटा , जुलाई 23 -- गुज फिरोजा (78) और सिदरा अमीन (57) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पाकिस्तान की महिला टीम ने गुरुवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका को 42 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी। आज यहां श्रीलंका की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 210 रनों का का स्कोर खड़ा किया। कप्तान चामरी अटापट्टू ने (46), निलाक्षिका सिल्वा ने (नाबाद 46), हसिनी परेरा ने (35), कविशा दिलहारी (35) तथा विष्मी गुणरत्ने ने (28) रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए नशरा संधू ने तीन विकेट लिये। तस्मिया रुबाब को दो विकेट मिले। फातिमा सना, उम्म-ए-हानी और सैयदा अरूब शाह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की महिला टीम ने 43 ओवरों में पांच विकेट पर 211 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सदाफ़ शमास और गुल फिरोजा ने पहले विकेट के लिए 58रन जोड़े। 10वें ओवर में चामरी अटापट्टू ने सदाफ शमास (20) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद गुज फिरोजा और सिदरा अमीन ने दूसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़ कर पाकिस्तान को जीत की ओर अग्रसर किया। 29वें ओवर में दिलहारी ने गुल फिरोजो को आउट कर पवेलियन भेज दिया। गुल फिरोजा ने 77 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 78 रन बनाये। सिदरा अमीन (57) रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुई। मुनीबा अली (एक) और नजीहा अल्वी (13) रन बनाकर आउट हुई। आयशा जफर ने 27 रनों की नाबाद पारी खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित