कराची , मई 10 -- गुल फिरोजा (नाबाद 106) और सदफ शमास (90) रन की शानदार पारियों की बदौलत पाकिस्तान की महिला टीम ने तीसरे एकदिवसीय मैच में जिम्बाब्वे को 109 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। गुल फिरोजा और 'प्लेयर ऑफ द मैच' और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। पाकिस्तान की महिला टीम ने 31.5 ओवर में एक विकेट पर 225 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। गुज फिरोजा और सदफ शमास की सलामी जोड़ी ने मैच विजयी 220 रनों की साझेदारी की। 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुडज़ई चिगोरा ने सफद शमास को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। सदफ शमास ने 98 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 90 रन बनाये। वहीं गुल फिरोजा 92 गेंदों में 16 चौके लगाते हुए नाबाद 106 रनों की मैच विजयी पारी खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित