इस्लामाबाद , मार्च 03 -- पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया है कि पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने रात भर चली जवाबी कार्रवाई में 67 अफगान तालिबानियों को ढेर कर दिया है।

यह कार्रवाई मंगलवार तड़के खैबर पख्तूनख्वा और उत्तरी बलूचिस्तान की सीमाओं पर 16 अलग-अलग स्थानों पर तालिबानी हमलों को नाकाम करने के दौरान की गयी।

श्री तरार ने सोशल मीडिया (एक्स) पर ऑपरेशन गज़ब लिल हक की जानकारी देते हुए बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान सेना की कार्रवाई में 40 अफगान तालिबानी मारे गए। उन्होंने लिखा कि एक स्थान पर अफगान तालिबानी लड़ाकों ने हमला किया, जबकि 12 स्थानों पर गोलाबारी की गई, जिन्हें बिना किसी जानमाल के नुकसान के नाकाम कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित