भरतपुर , जून 05 -- राजस्थान में भरतपुर में डीग जिला मुख्यालय पर बांके बिहारी कॉलेज के पास चंबल पेयजल परियोजना की एक बड़ी पाइपलाइन में रिसाव के कारण बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बहने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को विरोध दर्ज कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों ने कहा कि विभाग के अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे काफी समय से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने पाइपलाइन की मरम्मत करके पानी की बर्बादी रोकने की मांग करते हुए कहा कि भीषण गर्मी और उमस के बीच आमजन एक एक बूंद पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं, ऐसे में पाइपलाइन से लगातार पानी बहकर बर्बाद होना चिंताजनक है। विभागीय लापरवाही के कारण पानी की बर्बादी रुक नहीं पा रही है। जिला प्रशासन की साप्ताहिक बैठकों का असर जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित