भरतपुर , फरवरी 21 -- राजस्थान में भरतपुर में इंडियन आयल कारपोरेशन की पाइप लाइन से सटे झारौटी गांव के बाणगंगा नदी बहाव क्षेत्र में सूखी झाड़ियों में शनिवार को लगी आग से अफरातफरी मच गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने के बाद कॉर्पोरेशन के अधिकारियों एवं खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल को सूचित किया।
पुलिस ने बताया कि दमकल की मदद से करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि समय रहते आग की जानकारी मिलने एवं उस पर नियंत्रण कर लेने से जान माल और पाइप लाइन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित