उदयपुर , मई 27 -- राजस्थान में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत पांच लाख 19 हजार 144 लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 873 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विभाग द्वारा बुधवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में गत एक मई से 26 मई तक इस अभियान के तहत विभिन्न कार्रवाई के तहत 1936 अभियोग दर्ज किये गये हैं।
अभियान के तहत राज्य में देशी मदिरा 18 लाख 56 हजार 999 रुपये लागत की 6883 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा तीन करोड़ 89 लाख 75 हजार 909 रुपये की 38 हजार 886 लीटर, बीयर 44 लाख 23 हजार 104 रुपये की 19 हजार 675 लीटर, स्प्रिट 30 लीटर एवं हथकड़ शराब 12 हजार 793 लीटर जब्त की गयी है।
इसी क्रम में पांच लाख 19 हजार 144 लीटर वॉश नष्ट किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित