नरसिंहपुर , जुलाई 25 -- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के सुआतला पुलिस थाना के हाथीनाला वॉटरफॉल में पिकनिक मना कर वापस आते समय 19 जुलाई को पांच युवकों की मौत डम्पर के टकराने पर हो गई थी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषिकेश मीना ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में खुलासा किया कि इन युवकों की दुर्घटना से मौत नहीं हुई थी बल्कि सुनियोजित तरीके से जानबूझ कर डम्पर से कुचल कर मारा गया है। इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है वही चार वाहन जब्त किये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित