उदयपुर , अप्रैल 02 -- राजस्थान टेनिस एसोसिएशन की ओर से पांच दिवसीय राजस्थान स्टेट इन्दरसिंह बारहठ अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लॉन टेनिस प्रतियोगिता 12 अप्रैल से उदयपुर में आयोजित होगी।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती ने गुरूवार को यहां बताया कि राजस्थान कृषि महाविद्यालय एवं सुखाड़िया विश्वविद्यालय के टेनिस कोर्ट में होने वाली अन्तर जिला प्रतियोगिता में 18 वर्ष की आयु के खिलाड़ी शिरकत कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त 10,12,14,16 एवं 18 वर्ष की आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने विभिन्न स्थानों से आने वाले खिलाड़ियों ठहरने एवं खानें-पीने की व्यवस्था एसोसिएशन की ओर की जायेगी। प्रतियोगिता में विजेता-उप विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि से पुरूस्कृत किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित