भीलवाड़ा , सितम्बर 27 -- राजस्थान के भीलवाड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा भीलवाड़ा जिले में 28 सितंबर से दो अक्टूबर तक सभी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने रविवार को बताया कि 28 सितम्बर को बूंदी से भीलवाड़ा जिले के शकरगढ़ में यात्रा प्रवेश करेगी जो पांच दिन तक जिले के विभिन्न विधानसभाओं में भ्रमण करेगी। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेउन्होंने बताया कि सेवा संकल्प यात्राओं की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई जिसमें चार स्थानों से भीलवाड़ा जिले में पहुंचने वाली संकल्प यात्रा के कार्यक्रम तय किये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित