श्रीगंगानगर , मई 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को शनिवार को एक ईंट भट्टे पर जला कर नष्ट किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुल पांच करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक मूल्य के इन मादक पदार्थों को नष्ट करने की कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव के निर्देशन में की गई।

श्री हरिशंकर ने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत नष्ट किए गए मादक पदार्थों के निस्तारण के लिये न्यायालय से भौतिक सत्यापन कराया जा चुका था। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 569 किलो 104 ग्राम पोस्त, 16 किलो 539 ग्राम गांजा, एक किलो 979 ग्राम हेरोइन/स्मैक और 5365 नशीली गोलियां शामिल हैं। इन सभी पदार्थों का कुल मूल्य पांच करोड़ 10 लाख 89 हजार 510 रुपये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित