हरिद्वार , अक्टूबर, 25 -- पांच करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर को उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को सहारनपुर स्थित उनके आवास से उन्हें हिरासत में लेकर हरिद्वार पहुंचाया। पुलिस अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

मामले के अनुसार, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने शनिवार को रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अभिनेत्री रविदास पीठ अपने नाम कराने की मांग कर रही थीं। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि रकम नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित